• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

UP: उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा, बस और दूध टैंकर की टक्कर में 18 लोगों की मौत

Fiza by Fiza
July 10, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
UP: उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा, बस और दूध टैंकर की टक्कर में 18 लोगों की मौत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ֆ:

#WATCH | Uttar Pradesh: Visuals from the Lucknow-Agra Expressway in Unnao where a bus collided with a milk container in which 18 people lost their lives and 19 others were injured. pic.twitter.com/cf06cM6ehf

— ANI (@ANI) July 10, 2024


§यूपी के उन्नाव में आज तड़के हुए सड़क हादसे में 18 लोगों की जान चली गई. ये हादसा हाइवे पर डबल डेकर बस और दूध के टैंकर में टक्कर के बाद हुआ. हादसा इतना भीषण था कि डबल डेकर बस के परखच्चे उड़ गए. जहां हादसा हुआ, उस जगह लाशों का अंबार लग गया. हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें देखकर लोगों की रूह कांप गई. राहत-बचाव कार्य में लगे लोग भी सिहर उठे.
दरअसल, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर डबल डेकर उन्नाव के बांगरमऊ इलाके में आज सुबह एक टैंकर से टकरा गई. बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे पर टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान ये हादसा हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और टैंकर दोनों के परखच्चे उड़ गए. तेज रफ्तार होने से बस का चालक की तरफ का हिस्सा आगे से पीछे तक क्षतिग्रस्त हो गया. सीटों पर बैठे और लेटे यात्रियों में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए. हादसा इतना भयावह था कि टक्कर लगते ही बस कई बार पलटी खाई, फिर चकनाचूर हो गई. आसपास के गांवों तक टक्कर की आवाज सुनी गई. एक्सीडेंट स्थल पर बस के बिखरे टुकड़े घटना की भयावहता को दिखा रहे हैं. इस हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बांगरमऊ के इंस्पेक्टर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. सूचना पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पीआरवी भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य जारी किया. उन्होंने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 18 लोगों को मृत घोषित कर दिया. साथ ही गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर पर रेफर किया. मरने वालों में 14 पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं. बस में बच्चों सहित करीब 100 यात्री बैठे थे.
Previous Post

मुस्लिम महिलाएं को भी मिले गुजारा भत्ता, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Next Post

एनआईसी और मसाला बोर्ड ने इलायची रोगों के अध्ययन के लिए सहयोग किया

Next Post
एनआईसी और मसाला बोर्ड ने इलायची रोगों के अध्ययन के लिए सहयोग किया

एनआईसी और मसाला बोर्ड ने इलायची रोगों के अध्ययन के लिए सहयोग किया

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.