उत्तर प्रदेश सरकार ने स्थानांतरण नीति के तहत कृषि विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में 17 ज़िलों के जिला कृषि अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। साथ ही 49 वरिष्ठ अधिकारियों और 400 से अधिक ग्रुप A, B और C श्रेणी के कर्मचारियों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है। कई अधिकारियों को तबादले के साथ पदोन्नति भी मिली है।
जिला कृषि अधिकारियों का हुआ तबादला
नई नियुक्ति आदेश के अनुसार,
- आवेश कुमार सिंह को कन्नौज से मथुरा
- मनोज कुमार को हापुड़ से अमरोहा
- वीरेन्द्र कुमार को महाराजगंज से सोनभद्र
- अरविन्द कुमार को लखीमपुर खीरी से अंबेडकरनगर
- सूर्यप्रताप सिंह को मैनपुरी से लखीमपुर खीरी
- दुर्गेश कुमार सिंह को बदायूं से महोबा
- विनोद कुमार को गौतमबुद्धनगर से आगरा का जिला कृषि अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं,
- विकास शुक्ला को उन्नाव से कृषि रक्षा अधिकारी, जालौन
- विनोद कुमार सिंह को आगरा से तकनीकी अधिकारी, कृषि भवन लखनऊ
- अश्विनी कुमार को मथुरा से सहायक निदेशक (बीज), लखनऊ
- पियूष राय को प्रयागराज में सहायक निदेशक (मृदा परीक्षण)
- हरि कृष्ण मिश्रा को लखनऊ में सहायक निदेशक (ब्यूरो)
- मृत्युंजय कुमार सिंह को देवरिया से प्रक्षेत्र प्रबंधक, रहीमाबाद (ऊसर सुधार परियोजना) नियुक्त किया गया है।
नए जिला कृषि अधिकारी के रूप में पदोन्नति
कुछ अधिकारियों को उपसंभागीय पदों से प्रमोट कर जिला कृषि अधिकारी बनाया गया है:
- अविशांक सिंह चौहान (कन्नौज से मैनपुरी)
- निखिल देव तिवारी (लखीमपुर खीरी से हाथरस)
- शैलेंद्र प्रताप सिंह (अयोध्या से महाराजगंज)
- उदय शंकर सिंह (बहराइच से देवरिया)
- कुमारी इरम (देवरिया से भदोही)
- विवेक दुबे (सिद्धार्थनगर से गौतमबुद्धनगर)
- चंद्र प्रकाश सिंह (संतकबीर नगर से गोंडा)
- संजय कुमार (कानपुर नगर से बांदा)
- ओंकार सिंह (संभल से इटावा)
- गौरव प्रकाश (मुजफ्फरनगर से हापुड़)
उप कृषि निदेशकों का भी हुआ तबादला
स्थानांतरित किए गए 23 उप कृषि निदेशकों में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
- अरविन्द मोहन मिश्रा (लखीमपुर खीरी से फर्रुखाबाद)
- गिरीश चंद्र (बिजनौर से लखीमपुर खीरी)
- अतीन्द्र सिंह (गाजीपुर से कुशीनगर)
- यशराज सिंह (अलीगढ़ से ललितपुर)
- धीरेन्द्र सिंह (शाहजहांपुर से बाराबंकी)
- चौधरी अरुण कुमार (कानपुर से अलीगढ़)
- विजय कुमार (बांदा से गाजीपुर)
- पुरुषोत्तम कुमार मिश्रा (आगरा से शाहजहांपुर)
- मुकेश कुमार (आजमगढ़ से आगरा)
- हरिशंकर भार्गव (हमीरपुर से कानपुर देहात)
- आशीष कुमार (कुशीनगर से आजमगढ़)
- अभय कुमार सिंह यादव (महोबा से बांदा)
सात अधिकारी बने संयुक्त कृषि निदेशक
विभाग ने सात वरिष्ठ अधिकारियों को संयुक्त कृषि निदेशक पद पर पदोन्नत किया है:
- श्रवण कुमार – अलीगढ़ मंडल
- रामबचन राम – बस्ती मंडल
- दुर्विजय सिंह – बरेली मंडल
- राजेश कुमार दुबे – सहारनपुर मंडल
- डॉ. अजय कृष्ण – लखनऊ मंडल
- वीरेन्द्र कुमार – संयुक्त कृषि निदेशक (दलहन), लखनऊ मुख्यालय
- नरेंद्र कुमार – संयुक्त कृषि निदेशक (अभियंत्रण)
उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग में यह व्यापक प्रशासनिक बदलाव विभागीय दक्षता, जिम्मेदारी और कार्य संचालन को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। इससे अधिकारियों को नए ज़िम्मेदारियों के साथ प्रदर्शन का अवसर मिलेगा और विभागीय कार्यों में नई ऊर्जा का संचार होगा।

