֍:
दी जाएगी बस सुविधा
§ֆ:उत्तर प्रदेश के इस ट्रेड शो में आने के लिए लोगों को कई सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं. इसके लिए बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन मेट्रो स्टेशन से बस की सुविधा दी जाएगी. ऐसे में लोगों को इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट पहुंचने में काफी आसानी होगी. बता दें, इस बस की सुविधा बॉटनिकल गार्डन के गेट नंबर चार से मिलेगी. ये बसें हर 10 से 15 मिनट में चलेगी. §֍:कैसे पहुंचे इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट§ֆ:अगर आप मेट्रो से आ रहे हैं, तो बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन उतकर बस की सुविधा ले सकते हैं. वहीं इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट आने के लिए पहले आपको नोएडा आना होगा. दिल्ली के केंद्र से कई सड़के नोएडा से जुड़ती है आप चाहें, तो DND(नोएडा टोल) पुल लें और टोल बूथ के बाद ग्रेटर नोएडा एग्जिट पर पहुंचें. यहां से आप आसानी से इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट पहुंच जाएंगे.§उत्तर प्रदेश द्वारा शुरु किए गए राज्य के सबसे बड़े इवेंट यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का इवेंट ग्रेटर नोएडा के इंडिया अक्सपो सेंटर में पिछले साल पहली बार आयोजित हुआ था. इसमें शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता पर विशेष ध्यान देने के साथ राज्य की बढ़ती कौशल क्षमता पर प्रकाश डालता है. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को बढ़ावा देने के लिए इसमें मोबिलिटी, ट्रैफिक प्रबंधन, संस्कृत प्रदर्शन, परिवहन और ब्रांडिंग जैसे क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

