֍:सर्राफा बाजार में तैनात होगा पुलिस बल §ֆ:डीजीपी प्रशांत कुमार ने सर्राफा बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल तैनाती के निर्देश दिए, साथ ही छोटी-छोटी सूचनाओं/घटनाओं पर भी कार्रवाई करने को कहा है. पटाखा व विस्फोटक लाइसेंस प्राप्त दुकानों पर ही बिके. आतिशबाजी की दुकानें भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर लगाएं. साथ ही पटाखा दुकानों पर आग बुझाने का समुचित इंतजाम हो. §֍:सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी§ֆ:यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस विभाग को भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों जैसे- बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, शॉपिंग मॉल व भीड़-भाड़ वाली सार्वजनिक जगहों पर विशेष नज़र रखने के निर्देश दिए हैं. धार्मिक स्थलों के आसपास पोस्टर चेकिंग अभियान चलाने को कहा है. साथ ही आसामाजिक तत्वों को सूचीबद्ध तरीके से निगरानी में रखने का निर्देश दिया है. इसी के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर निगरानी को लेकर भी विशेषतौर पर निर्देश दिए. §उत्तर प्रदेश में दिवाली, भैया दूज और छठ पूजा को लेकर डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस विभाग को निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने निर्देश दिया कि त्योहारों के समय मार्केट में ज्यादा भीड़ होती है ऐसे में वहां पर पुलिस बल को तैनात किया जाए. साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनात हो.

