आज लोकभवन, लखनऊ में माननीय कृषि राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख जी के साथ प्रदेश में प्राकृतिक खेती के विकास की रणनीतियों के संबंध में प्रेसवार्ता किया।#SPshahi #SPshahibjp@Narendramodi @bjp4india @jpnadda @amitshah @MYogiAdityanath @Bhupendraupbjp @idharampalsingh @bjp4up pic.twitter.com/WfoonBfUXW
— Surya Pratap Shahi (मोदी का परिवार) (@spshahibjp) July 9, 2024
§֍:बांदा कृषि विद्घालय में होगी Ultramodern Lab की स्थापना
§ֆ:शाही ने कहा कि इसके तहत योगी सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय और बांदा कृषि विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती की Ultramodern Lab लैब स्थापित करने के लिए स्वीकृति प्रदान की है. उन्होंने बताया कि International Standard को पूरा करने वाली इस लैब में Testing Process अगले साल के अंत तक शुरू हो जाएगी.
शाही ने बताया कि इस कार्य योजना के तहत राज्य सरकार ने किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को एक मंच पर लाने के लिए 19 जुलाई को लखनऊ में क्षेत्रीय परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया है. उन्होंने बताया कि यूपी की मेजबानी में आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में यूपी सहित 12 राज्यों राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, बिहार, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख एवं चंडीगढ़ के लगभग 500 प्रतिनिधि अपने अनुभव एवं विशेषज्ञताओं को साझा करेंगे. इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत होंगे. गौरतलब है कि प्राकृतिक खेती पर आचार्य देवव्रत ने शोधपरक अध्ययन कर इसके व्यवहारिक पहलुओं को एक पुस्तक में भी संकलित किया है.
§֍:19 जुलाई को कृषि कार्यक्रम का आयोजन §ֆ:शाही ने बताया कि सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकार, देश के 15 कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं डीन, 180 कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों के साथ ही प्राकृतिक खेती करने वाले अग्रणी किसान भी सहभागिता करेंगे. इस कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती के उत्पादों का Display Counter भी लगाए जा रहे हैं. इनमें प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों द्वारा उपजाए जा रहे उत्पाद पेश किए जाएंगे. सम्मेलन में प्राकृतिक खेती पर वैज्ञानिक एवं किसानों के बीच संवाद के अलावा आचार्य देवव्रत द्वारा हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती के व्यवहारिक पहलुओं पर किए जा रहे प्रयोगों से किसानों को अवगत कराया जाएगा.
§֍:अयोध्या में होगी आहार परंपरा पर चर्चा§ֆ:शाही ने बताया कि इसके अगले चरण में यूपी सरकार ने 20 जुलाई को अयोध्या में प्राकृतिक खेती पर State Level Workshop का आयोजन किया है. अयोध्या में कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में पूर्वी उत्तर प्रदेश के 25 कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, प्राकृतिक खेती के नोडल अधिकारी, कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति, डीन और लगभग 250 किसान हिस्सा लेंगे.
§यूपी सरकार ने बुंदेलखंड के बांदा और झांसी में प्राकृतिक खेती की अत्याधुनिक लैब बनाने के लिए जरूरी वित्तीय संसाधन मुहैया कराने को मंजूरी दे दी है. इसके अलावा यूपी में अगले सप्ताह लखनऊ और अयोध्या में प्राकृतिक खेती एवं कृषि विज्ञान पर राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया है. यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बताया कि लखनऊ में 19 जुलाई को यूपी सरकार की मेजबानी में आयोजित होने वाले Regional Advisory Conference में यूपी समेत 12 राज्यों के 500 प्रतिनिधि शिरकत करेंगे. इसके बाद अयोध्या में राज्य स्तरीय Natural Farming Workshop का आयोजन किया जाएगा. इसमें आहार परंपरा में प्राकृतिक खेती और श्री अन्न के महत्व से लोगों को अवगत कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि बांदा में भी इस तरह की कार्यशाला आयोजित होगी.

