֍:श्रमिकों का होगा सत्यापन§ֆ:राज्य में श्रमिकों की कुल संख्या 1.58 करोड़ है, इसमें से 1.49 करोड़ श्रमिकों का सत्यापन किया जा चुका है. पात्र पाए गए 26.47 लाख श्रमिकों में 2.37 लाख को राशन का लाभ मिल रहा है. वहीं सत्यापन में 122.92 लाख श्रमिक अपात्र पाए गए हैं. श्रमिकों के सत्यापन की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए योगी सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं. इसके अंतर्गत ग्राम स्तरीय सत्यापन टीम का गठन कर पात्रता की जांच की जा रही है. इसमें श्रमिकों के आय प्रमाण-पत्र तथा अनिवार्य अभिलेखों में बैंक पासबुक की अनिवार्यता से छूट दी गई है. §֍:इन जिलों में हुए सबसे अधिक सत्यापन§ֆ:पोर्टल के मिले डाटा के अनुसार, यूपी के चित्रकूट, अमेठी, गौतमबुद्ध नगर, बलिया और आजमगढ़ में सत्यापन की गति सबसे अधिक है. चित्रकूट में 1374 पात्र श्रमिकों में 498 श्रमिकों को राशन का लाभ मिल रहा है. अमेठी में 8919 पात्र श्रमिकों में 2922, गौतमबुद्ध नगर में 1757 पात्र श्रमिकों में 530, बलिया में 42569 पात्र श्रमिकों में 10623 और आजमगढ़ में 22600 पात्र श्रमिकों में से 5611 श्रमिकों को राशन का लाभ मिल रहा है.§
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि खाद्य एवं रसद विभाग प्रदेश के श्रमिकों के लिए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी की जाए. इसके लिए बकायदा अभियान चलाकर पात्र श्रमिकों का सत्यापन किया जा रहा है. राज्य में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को राशन कार्ड मुहैया कराने के लिए सत्यापन की प्रक्रिया तीव्र गति से आगे बढ़ रही है. खाद्य एवं रसद विभाग के हालिया आंकड़ों के अनुसार, कुल 8.31 करोड़ श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है.

