ֆ:ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
§ֆ:यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in एवं upresults.nic.in पर विजिट करना होगा।वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस भी कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।अब आपको नए पेज पर रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।
§ֆ:लगभग 29 लाख छात्रों के भविष्य का फैसला
§ֆ:यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में भाग लेने वाले करीब 29 लाख छात्रों का रिजल्ट आज घोषित किया जा रहा है। इस रिजल्ट से उत्तर प्रदेश के 29 लाख छात्रों का भविष्य जुड़ा हुआ है। अब देखना यह है कि कितने छात्र इस बार उत्तर प्रदेश बोर्ड में बाजी मारेंगे।
§यूपी बोर्ड से जिन छात्रों ने परीक्षा दी है। उनके इंतजार अब खत्म होने वाला है. आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा । यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ला की ओर सूचना जारी की गई थी कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट दिनांक 20 अप्रैल 2024 को दोपहर बाद 2 बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद, मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा।

