• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हज एवं उमराह सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए

Fiza by Fiza
January 10, 2024
in समाचार
0
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हज एवं उमराह सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:हज एवं उमराह सम्मेलन और प्रदर्शनी प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का तीसरा संस्करण 08-11 जनवरी 2024 तक जेद्दा में आयोजित किया जा रहा है। इस वैश्विक सम्मेलन में प्रमुख निर्णय निर्माताओं, विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं द्वारा सत्र, कार्यशालाएं और प्रशिक्षण सेमिनार शामिल हैं। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के विभिन्न स्थानों से मंत्रियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया, इसके अतिरिक्त हज और उमराह क्षेत्र में शामिल निजी और सार्वजनिक दोनों संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली 200 से अधिक संस्थाओं ने भी भाग लिया। महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वस्तरीय सर्वोत्तम प्रथाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस दौरान विचारों और सूचनाओं का आदान–प्रदान हुआ जो भारतीय हज यात्रियों के लिए हज अनुभव को बेहतर बनाने में उपयोगी साबित होंगी।


§ֆ: सम्मेलन के मौके पर हुई एक अलग बैठक में महिला एवं बाल विकास एवं अल्पसंख्यक कार्यमंत्री स्मृति जुबिन ईरानी और विदेश राज्य और संसदीय कार्य राज्य मंत्री, श्री वी. मुरलीधरन और मक्का क्षेत्र के डिप्टी गर्वनर हिज रॉयल हाइनेस (एच.आर.एच) प्रिंस सऊद बिन मिशाल बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद के साथ विचार विमर्श हुआ। इस दौरान सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्री, एच.ई. डॉ. तौफीक बिन फ़ौज़ान अल रबिया भी उपस्थित थे। इस बैठक में वर्ष 2024 में भारतीय हज यात्रियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं और सेवाओं में सुधार के लिए सऊदी अरब के साथ अधिक सहयोग और सहभागिता पर चर्चा हुई।



§केंद्रीय महिला व बाल विकास और अल्पसंख्यक कार्यमंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, विदेश राज्य मंत्री और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री वी. मुरलीधरन के साथ सऊदी अरब के जेद्दा में हज एवं उमराह मंत्रालय द्वारा आयोजित हज और उमराह सम्मेलन व प्रदर्शनी में अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। ये भागीदारी सऊदी अरब में चल रही यात्रा का एक हिस्सा थी, जिसमे 07.01.2024 को भारत और सऊदी अरब के बीच हज 2024 के लिए द्विपक्षीय हज समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

Previous Post

आज से परषोत्तम रूपाला आज से सागर परिक्रमा के बारहवें चरण में हिस्सा लेंगे

Next Post

‘नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे सफल PM’, मुकेश अंबानी ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

Next Post
‘नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे सफल PM’, मुकेश अंबानी ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

'नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे सफल PM', मुकेश अंबानी ने की प्रधानमंत्री की तारीफ

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.