ֆ:कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण पर शिवसेना प्रमुख ने कहा, “मुझे बताएं कि उन्होंने क्या गलत कहा? उन्होंने कहां (हिंदू धर्म) का अपमान किया? वो बार-बार शिवजी की प्रतीमा दिखाने चाहते थे लेकिन उन्हें भगवान शिव की तस्वीर दिखाने की अनुमति नहीं दी गई, क्या यही हिंदुत्व है?”
उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री जी खुली सभा में जय श्रीराम कहते हैं लेकिन संसद में बीजेपी के अलावा ऐसा कोई कहे तो क्या वो अपराध है? महाराष्ट्र विधानपरिषद में हंगामे के सवाल पर उन्होंने कहा, ”अगर आपको ऐसा लगता है कि कल राहुल गांधी ने हिंदुत्व का अपमान किया है तो मैं इसे नहीं मानता. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बीजेपी का मतलब हिंदुत्व नहीं है, हम भी हिंदू हैं और हममें से कोई भी हिंदुत्व का अपमान नहीं करेगा और हिंदुत्व का अपमान बर्दाश्त भी नहीं करेगा और उसमें राहुल जी भी आते हैं”.
§
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राहुल गांधी ने हिंदू धर्म का कोई अपमान नहीं किया है. उन्होंने बीजेपी पर हिंदुत्व का नकाब पहनने का आरोप लगाया.

