• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

मनुष्य के लिए हानिकारक हैं ICAR द्वारा लॉन्च की गई जीनोम वैरायटी की दो किस्में! इस संगठन ने उठाई आवाज

Fiza by Fiza
May 6, 2025
in कृषि समाचार
0
मनुष्य के लिए हानिकारक हैं ICAR द्वारा लॉन्च की गई जीनोम वैरायटी की दो किस्में! इस संगठन ने उठाई आवाज
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:बीजों में नुकसान पहुंचाने की क्षमता §ֆ:कोऑलिएशन फॉर जीएम-फ्री इंडिया, जो एक सिविल सोसायटी ऑर्गेनाइजेशन है, उसकी तरफ से इन दोनों किस्‍मों का विरोध किया गया है. संगठन ने मांग की है कि केंद्र की तरफ से लॉन्‍च की गई दोनों जीनोम-एडिटेड चावल की किस्मों को वापस लिया जाए. यह संगठन जीनोम एडिटेड फसलों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा लड़ता है. संगठन ने पांच मई यानी सोमवार को एक बयान जारी किया. इस बयान में आरोप लगाया गया है कि इन बीजों में मनुष्यों को नुकसान पहुंचाने के अलावा पर्यावरण को भी अपूरणीय क्षति पहुंचाने की क्षमता है.
कोऑलिएशन ने इन किस्‍मों को अवैध करार दे दिया है. उसका कहना है कि केंद्र जानता है कि अगर जीनोम-एडिटेड चावल की किस्मों को रेगुलेटरी टेस्टिंग पर परखा जाए तो सुरक्षा की कमी खुद ही सामने आ जाएगी. इसलिए देश में साइट-डायरेक्‍टेड न्यूक्लिअस 1 और साइट-डायरेक्‍टेड न्यूक्लिअस 2 (एसडीएन-1 और एसडीएन-2) जीन एडिटिंग टेक्‍नोलॉजी को रेगुलेशन से फ्री कर दिया गया है.
§ֆ:सरकार को दी चेतावनी §ֆ:§֍:सरकार को दी चेतावनी §ֆ:संगठन की मानें तो यह चौंकाने वाला है कि भारत सरकार कॉर्पोरेट लॉबी के दबाव में गैरकानूनी काम कर रही है. साइंस लिट्रेचर में जीन एडिटिंग टेक्‍नोलॉजी की सुरक्षा की कमी की तरफ इशारा भी किया गया है. संगठन के मुताबिक बीजों को अवैज्ञानिक तर्क के आधार पर और बिना किसी सिक्‍योरिटी टेस्टिंग के उच्च उपज/सूखा प्रतिरोध जैसे कवर के साथ लॉन्‍च कर दिया जा रहा है. संगठन ने कहा, ‘हम इसका विरोध करते हैं और सरकार को चेतावनी देते हैं कि इसके खिलाफ कड़ा प्रतिरोध किया जाएगा. §֍:ICAR ने खारिज किया विरोध §ֆ:वहीं आईसीएआर की तरफ से इस विरोध को खारिज कर दिया गया है. आईसीएआर के सदस्य वेणुगोपाल बदरवाड़ा ने कहा कि खेती के लिए समाधान की तुलना में ‘सुर्खियों के लिए विज्ञान’ को प्राथमिकता देने की आदत को बयां करती है जो कि चिंताजनक है. बदरवाड़ा ने कहा है कि यह घोषणा बेहद चिंताजनक है क्योंकि जलवायु के लिए कोई भी प्रतिकूलता साबित नहीं हुई है. उनका कहना है कि सूखे, लवणता या गर्मी के तनाव के लिए लचीलापन सिर्फ कम से कम पांच से सात साल की कठोर टेस्टिंग के जरिये से ही प्रमाणित किया जा सकता है. §रविवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीनोए एडिटेड धान की दो किस्‍में लॉन्‍च की हैं. कृषि मंत्री ने डीआरआर धान 100 (कमला) और पूसा डीएसटी राइस-1 को देश को समर्पित किया है. लेकिन अब एक्टिविस्‍ट्स लेकर सिविल सोसायटी के कुछ लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है. उन्‍होंने इन किस्‍मों को असुरक्षित बताते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की है. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के वैज्ञानिकों की तरफ से विकसित की गई इन दोनों किस्‍मों में 30 फीसदी ज्‍यादा उपज का दावा किया गया है.

Previous Post

किसानों के लिए हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, खाते में ट्रासंफर होंगे 87 लाख रुपये

Next Post

CM योगी का गन्ना किसानों के हित में बड़ा फैसला, चीनी मिलों के लिए आदेश जारी

Next Post
CM योगी का गन्ना किसानों के हित में बड़ा फैसला, चीनी मिलों के लिए आदेश जारी

CM योगी का गन्ना किसानों के हित में बड़ा फैसला, चीनी मिलों के लिए आदेश जारी

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.