§֍:कई ट्रेनों को रोका गया है या मार्ग बदले गए हैं§ֆ:घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायल चालकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे के कारण रेलवे यातायात प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनों को रोका गया है या उनके मार्ग बदले गए हैं।
§UP Train Accident News: फतेहपुर जिले में खागा कस्बे के पास पांभीपुर इलाके में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों मालगाड़ियों के चालक घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।
उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में दो मालगाड़ियो के टकराकर भीषण रूप से दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना दुःखद है। रेलवे में कर्मचारियों की कमी के कारण प्रबंधन की व्यवस्था कमजोर हो गई है, इसलिए लगातार रेलवे हादसे बढ़ रहे है। जानकारी के लिए बता दूं कि रेलवे में 3 लाख रिक्त पद है। #TrainAccident pic.twitter.com/ZKkLMiN8fb
— Hansraj Meena (@HansrajMeena) February 4, 2025

