֍:अग्रिम जमानत की कोशिश में जुटी हैं डॉक्टर अनुष्का§ֆ:डॉ. अनुष्का तिवारी के खिलाफ सबसे पहले केस दर्ज कराने वाली पनकी पावर हाउस के इंजीनियर विनीत दुबे की पत्नी जया त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि उन्हें जानकारी मिली है कि अनुष्का अग्रिम जमानत लेने की कोशिश कर रही हैं. जया ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा, पुलिस ने मेरी एफआईआर दर्ज करने में दो महीने लगा दिए, और अब रिपोर्ट दर्ज होने के सात दिन बाद भी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
उन्होंने कहा कि अब तो मयंक की मौत का मामला भी सामने आ गया है और उसकी शिकायत भी हो चुकी है. ऐसे में पुलिस को अग्रिम जमानत का विरोध करना चाहिए. डॉक्टर अनुष्का खुलेआम शहर में घूम रही हैं, फिर भी पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही. इस मामले में एसीपी अभिषेक पांडे का कहना है कि पुलिस की टीमें डॉक्टर की तलाश में लगी हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने भी डॉक्टर की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं.
§कानपुर में दो इंजीनियरों की मौत के बाद, उनका हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर अनुष्का तिवारी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. वह खुद को हेयर ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ बताती थीं और कम पैसों में बाल उगाने का दावा करती थीं. जहां अन्य क्लीनिकों में यह सर्जरी लाखों रुपये में होती है, वहीं डॉक्टर अनुष्का यह काम मात्र ₹40 से 50 हजार रुपए में कर देती थीं. यह दावा जान गंवाने वाले इंजीनियर मयंक कटियार और विनीत दुबे के परिजनों ने किया है. मयंक के परिजनों के अनुसार, डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने ₹40,000 ऑनलाइन अपने खाते में मंगवाए और फिर अपने क्लिनिक में करीब 5 घंटे तक उनकी सर्जरी की. वहीं विनीत से उन्होंने पैसा कैश में लिया था.

