֍:बुजुर्ग की मृत्यु§ֆ:बुजुर्ग को सांडों ने जैसे ही चपेट में लिए तभी मंडी में हड़कमप मच गया. जिसके बाद लोग बुजुर्ग को उठाकर किनारे ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. यह घटना राजापुर नवीन मंडी स्थल की सब्जी मंडी में एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना के बाद राजापुर नवीन मंडी की ओर से एक पत्र जारी किया गया जिसमें घटना की पूरी जानकारी दी गई. यह पत्र लखीमपुर खीरी, कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव के नाम लिखा गया है. पत्र में मांग की गई है कि मृतक किसान के बेटे को मुआवजा दिया जाए और उपज मंडी में जानवरों की आवाजाही को रोकने के लिए कार्यवाही की जाए. §उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के राजापुर नवीन मंडी में एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, मंडी में अपनी उपज बेचने आए एक बुजुर्ग किसान को पास में लड़ रहे 2 सांदों ने मार डाला. बुजुर्ग किसान सांडों की लड़ाई देख खुद को बचाते हुए भाग रहे थे. तभी बुजुर्ग किसान को एक सांड ने उठाकर पटक दिया, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जानाकारी के अनुसार, मृतक करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान थे, उनके नाम अब्दुल वाहिद था, जो सब्जी बेचने के लिए मंडी आए थे.

