֍:कब और कैसे हुआ ऋतुराज का निधन?§ֆ:एक्टर अमित बहल ने ऋतुराज की मौत को कंफर्म किया है. उन्होंने बताया कि ऋतुराज को बीती रात करीब 12:30 बजे कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया. CINTAA चीफ ने भी ये बताया है कि ऋतुराज को पहले से पैंक्रियाज से संबंधित हेल्थ इश्यूज थे और उनका ट्रीटमेंट भी चल रहा था.
§֍:ऋतुराज सिंह की मौत से संदीप सिकंद का टूटा दिल§ֆ:प्रोड्यूसर संदीप सिंकद भी ऋतुराज सिंह की मौत से काफी दुखी हैं. एक्टर की मौत पर उन्होंने कहा- मैं शॉक्ड हूं. ये खबर सुनकर मेरा दिल टूट गया है. आज सुबह किसी ने मेरे व्हाट्सएप ग्रुप पर ये न्यूज शेयर की थी और तभी से मैं सदमे में हूं.
टीवी सीरियल ‘कहानी घर घर की’ में मैंने ऋतुराज सिंह के साथ काफी काम किया है. उस दौरान वो इकलौते ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने सेट पर मेरा काफी प्यार से वेलकम किया था. सभी जानते हैं कि वो एक शानदार एक्टर थे, लेकिन इससे कही ज्यादा वो एक शानदार इंसान थे. उनकी मौत की खबर से मुझे बहुत तगड़ा झटका लगा है. आशा करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनकी पत्नी और बच्चों को इस मुश्किल समय का सामना करने का हौसला मिले.
§TV Actor Rituraj Singh Died: एंटरटेनमेंट की दुनिया से बेहद दुखद और शॉकिंग खबर सामने आई है. मशहूर टीवी एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है. 59 की उम्र में एक्टर ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. एक्टर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है. टीवी शोज, वेब सीरीज और फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने वाले दिग्गज कलाकार की मौत की खबर से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है. परिवारवाले भी सदमे में हैं. हर तरफ सन्नाटा पसर गया है.

