֍:मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे रूपाला §ֆ:परिजनों से मुलाकात करने सिविल अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्हें देखकर परिजनों ने भड़कते हुए कहा कि 25 मई को घटना घटी थी और आप आज लोगों से मिलने पहुंचे हैं.
इस पर रूपाला ने कहा कि मैं अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हू. मैं इस घटना को लेकर लगातार अपडेट ले रहा था. इस पर गुस्साए परिजनों ने कहा कि इतने दिनों से आप कहां थे? लोगों ने कहा कि आप आज मीडिया में फोटो खिंचवाने आए हैं.
§֍:परिवारों का नेता जी पर फूटा गुस्सा §ֆ:बता दें कि इससे पहले गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने बताया था कि इस अग्निकांड में शव इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि उनकी डीएनए के जरिए शवों की शिनाख्त की जा रही है. अब तक डीएनए टेस्ट कर नौ शवों की पहचान की गई है. फॉरेंसिक साइंस लैब की मदद से डीएनए प्रोफाइलिंग के जरिए और भी शवों की पहचान की जाएगी.
§֍:राजकोट गेमजोन में 25 मई को लगी थी आग§ֆ:गुजरात के राजकोट के टीआरपी गेमिंग जोन में 25 मई को आग लग गई थी. इस घटना में अब तक 27 लोगों की मौत हुई है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं. टीआरपी गेम जोन के छह साझेदारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
§गुजरात के राजकोट का TRP गेम जोन अग्निकांड इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. 25 मई को लगी इस आग में 27 लोगों की मौत हो चुकी है. ये आग इतनी विभत्स थी कि शव बुरी तरह से जल गए थे. इस बीच राजकोट से बीजेपी के उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला (Parshottam Rupala) सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें देखकर मृतकों के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा.

