ֆ:इस फेंसिंग के पूरा होने के बाद ट्रेनों की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाई जा सकेगी. इससे न केवल ट्रेनों की गति बढ़ेगी, बल्कि आवारा जानवरों और संदिग्ध वस्तुओं के कारण होने वाले हादसे भी कम होंगे. §֍:160 हुई रेल की रफ्तार§ֆ:रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस कदम से दिल्ली-जयपुर जैसे मार्गों पर यात्रा का समय भी कम होगा. अभी इस मार्ग पर ट्रेनों की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन फेंसिंग के बाद यह गति 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी. पिछले कुछ समय से रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध सामान जैसे सीमेंट के ब्लॉक और गैस सिलेंडर मिलने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिनसे हादसे का खतरा बढ़ता है.§֍:रेल यात्रा होगी सुरक्षित§ֆ:राजस्थान में रेल की रफ्तार में बढ़त के चलते फेंसिंग के पूरा होने से ट्रैक पर सामान रखना मुश्किल हो जाएगा. रेलवे की इस पहल से न केवल ट्रेनों की गति बढ़ेगी, बल्कि यात्री सफर भी पहले से ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक होगा.§राजस्थान में रेल यात्रियों को सरकार एक नई सौगात देने जा रही है. उत्तर पश्चिम रेलवे ने ट्रेनों की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाने की तैयारी कर ली है. इसके तहत रेलवे ट्रैक के दोनों ओर 5-6 फीट ऊंची फेंसिंग की जा रही है. इससे ट्रैक को सुरक्षित बनाया जा सकेगा. अभी तक 500 किलोमीटर ट्रैक पर फेंसिंग का काम पूरा हो चुका है और बाकी ट्रैक पर भी तेजी से काम चल रहा है.

