֍:15 अगस्त तक दिल्ली में दिखेगा जाम§ֆ:दिल्ली में 15 अगस्त की तैयारियों के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रास्तों को लेकर एडवाइजरी जारी की है. इसमें कुछ वाहनों पर प्रतिबंध के बारे में भी बताया गया है. बताया गया कि आज सुबह 4 बजे से लगी पाबंदियां 11 बजे तक रहेंगी. जिसमें दिल्ली के आठ मुख्य मार्गों को बंद किया जाएगा. इन मार्गों में नेताजी सुभाष मार्ग, लेथियन मार्ग, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक मार्ग, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड, आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवरतक रिंग रोड बंद रखी गईं.§֍:ट्रैफिक पुलिस ने दी जानकारी§ֆ:दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताया गया कि जिन गाड़ियों के पास ड्रेस रिहर्सल के लिए निर्घारित लेबल नहीं है, उन्हें सी-हेक्सीगन, इंडिया गेट, कोपर्कस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू प्वाइंट तिलक मार्ग, मछुरा रोड, बीएमजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग और निजामुद्दीन से आईएसबीटी कश्मीरी गेट जैसे इलाकों में गाड़ियों की एंट्री बंद रखी गई.§ֆ:
§दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयारियां शुरु हो गई हैं. इसी को लेकर आज फुल ड्रेस रिहर्सल हुई. जिस कारण सुबह 4 बजे से 11 बजे तक 8 मुख्य सड़क मार्गों को बंद किया गया है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को इन मार्गों से बचने की सलाह दी है. साथ ही सार्वजनिक बसों के लिए भी नए मार्ग बताए गए हैं. इसी के साथ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन के लिए एडवाइजरी जारी की है. बता दें कि ये एडवाइजरी आज से लागू की गई है और 15 अगस्त तक चलने वाली है.Traffic Advisory
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) August 12, 2024
In view of #IndependenceDay celebrations on 15.08.2024, traffic diversions will be effective at borders. Kindly follow the advisory.#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/fqtrVezNaK

