֍:10 रुपये के भाव पहुंचा टमाटर §ֆ:एक रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार में टमाटर की खुदरा कीमत 15 रुपये से 20 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है. इससे होलसेल मार्केट में टमाटर की खरीद रेट भी गिरकर 10 रुपये किलो पर पहुंच गया है. जबकि, किसानों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उडुमलाईपेट से भारी मात्रा में फसल आने के कारण खरीद मूल्य में भारी गिरावट आई है. ओटनचत्रम के टमाटर किसान सौंदर ने कहा कि मेरे पास ओटनचत्रम में कई एकड़ में टमाटर की खेती है. चूंकि टमाटर ओटनचत्रम बाजार में खरीदे और बेचे जाते हैं, इसलिए हमें कीमतों में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है.
§֍:जानें क्यों आई दामों में गिरावट §ֆ:इस बीच, बागवानी विभाग के एक अधिकारी ने कीमतों में गिरावट को अस्थायी बताया और किसानों को घबराने की सलाह नहीं दी. अधिकारी ने कहा कि कीमतें कुछ हफ्तों में स्थिर हो जाएंगी और आवक कम होने पर बढ़ भी जाएंगी. हमें यह समझना चाहिए कि कीमतों में उछाल और गिरावट सब्जी व्यापार चक्र का एक हिस्सा है. खास बात यह है कि ओटंचत्रम बाजार में दक्षिणी तमिलनाडु के सभी हिस्सों से सब्जियां आती हैं. इसलिए, उपज की आवक के अनुसार कीमतें बदलती रहेंगी.
§बाजार में सब्जियों पर होने वाली बढ़त और गिरावट का असर लोगों के साथ- साथ किसानों पर भी देखने को मिलता है. जहां देश के कई राज्यों में टमाटर के बढ़ते दामों से लोग परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर तमिलनाडू में टमाटर के भाव 10रुपये किलोग्राम तक आ पहुंचे हैं. जी हां, तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में टमाटर इतना सस्ता हो गया है कि किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं. होलसेल मार्केट में टमाटर खरीद कीमत 30-35 रुपये प्रति किलोग्राम से घटकर 10 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है. इससे डिंडीगुल और मदुरै जिले के किसानों को झटका लगा है. कीमत में गिरावट के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है.

