֍:यहां देख सकते हैं सेमीफाइनल§ֆ:भारत-जर्मनी के सेमीफाइनल मैच 6 अगस्त मंगलवार को रात 10:30 बजे से शुरु होने वाला है. फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. ये भारत में स्पोर्ट्स 18 1 और स्पोर्ट्स 18 2 चैनलों पर लाइव देख सकते हैं. इसी के साथ आप Jio Cinema एप पर जाकर भी पेरिस ओलंपिक के इस मैच को लाइव देख सकते हैं. §ओलंपिक में काफी समय बाद भारत हॉकी में सेमीफाइनल तक पहुंच पाया है. ऐसे में मंगलवार को भारत का मुकाबला विश्व चैंपियन जर्मनी से होगी. तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक मैच में जर्मनी की पेनल्टी बचाकर भारत को 41 साल बाद पदक दिलाया. भारत ने आठ ओलंपिक स्वर्ण में से आखिरी 1980 में मॉस्को में जीता था. अब पेरिस में उसके पास 44 साल बाद इतिहास रचने का मौका है। सेमीफाइनल जीतने पर भारत का रजत तो पक्का हो जाएगा जो आखिरी बार उसने 1960 में रोम में जीता था.

