֍:ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित§ֆ:किसानों के इस प्रदर्शन से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनने की संभावना है. इसको लेकर नोएडा पुलिस लगातार अपडेट दे रही है. ट्रैफिक पुलिस परी चौक, चिल्ला बॉर्डर, नोएडा के सेक्टर-62, सेक्टर-93 के साथ कई इलाकों में व्यवस्था संभाल रहे हैं. §֍:आज दे सकते हैं अल्टीमेटम§ֆ:दिल्ली की ओर किसानों ने 2 दिसंबर को कूच किया था. ऐसे में नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्तों पर जाम लग गया था. इस दौरान किसानों को दलित प्रेरणा स्थल पर रोक दिया गया था. अब किसोनं के मुद्दों को लेकर किसान आज अल्टीमेटम दे सकते हैं. §ֆ:बता दें कि किसानों की मुख्य मांगों में पहली अधिक्रत जमीन कका 10% हिस्सा उन्हें पूर्ण रूप से विकसित करके दिया जाए. वहीं, दूसरी 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए. §उत्तर प्रदेश क नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थित प्वाइंट जीरो पर आज भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसान बड़ा प्रदर्शन करने जा रही हैं. इस दौरान महापंचायत में कई किसा यूनियन के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. यह प्रदर्शन आंदोलनकारी किसानों की मांग को लेकर होगा. इस प्रदर्शन के कारण रास्तों में लंबा जाम देखा जा रहा है. इससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

