֍:मेयर ने दी जानकारी§ֆ:दिल्ली MCD मेयर शैली ओबरॉय ने दिल्ली के लोगों से स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने के लिए आसपास जल जमाव नहीं होने का अनुरोध किया है. शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की आम आदमी पार्टी सरकार अरविंद केजरीवाल की गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहली बार ड्रोन के जरिए मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है. इस साल दिल्ली में रोकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण कई जगाहों में जलभराव हुआ. कुछ इलाकों में पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज नहीं था, जिस कारण वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है.§֍:लोगों को किया जा रहा जागरुक§ֆ:मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि पिछले 2-3 महीनों में वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए कई स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जैसे स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया जा रहा है और आरडब्ल्यूए के साथ बैठकें भी की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि अब दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मियों को महीने के पहले सप्ताह में वेतन का भुगतान किया जा रहा है.§֍:§ֆ:शैली ओबेरॉय ने कहा कि जब से दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, हमने 10,000 सफाई कर्मचारियों को स्थायी कर दिया है. मेयर ने कहा कि निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद दिल्ली की सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए दिन-रात काम चल रहा है. आम आदमी पार्टी के जन प्रतिनिधि दिल्ली के नागरिकों की हरसंभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.§दिल्ली में नरेला के वार्ड नंबर 33 और रानीखेड़ा में मच्छरों की रोकथाम के लिए दिल्ली नगर निगम ने इलाकों में ड्रोन से दवा का छिड़काव कराया है. इमसीडी अधिकारियों ने बताया कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों को रोकने के लिए ये छिड़काव किया गया है. मानसून के दौरान जिन इलाकों में जलभराव हुआ था, उन इलाकों में भी ध्यान दिया गया है.

