֍:कितनी है फीस?§ֆ:विदेशी पर्वतारियों को एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए अब 15 हजार अमेरिकी डॉलर देने होंगे. अगर भारतीय करेंसी की बात करें तो पहले चढ़ाई के लिए करीब आठ लाख 80 हजार रुपये लगते थे, अब 12 लाख रुपये लगेंगे. अधिकारी ने बताया कि 8848.86 मीटर ऊंची चोटी पर चढ़ने के लिए फीस के नए रेट एक सितंबर 2025 से लागू होंगे. §֍:75 की जगह 55 दिनों का दिया जाएगा परमिट§ֆ:चढ़ाई के लिए परमिट की 75 दिनों की अवधि को 55 दिन कर दिया जाएगा. ‘काठमांडू पोस्ट’ की खबर के अनुसार चढ़ाई की अवधि को कम करने का उद्देश्य गतिविधियों को सुव्यवस्थित करना है. पर्यटन मंत्रालय में संयुक्त सचिव इंदु घिमिरे ने कहा, “वसंत 2025 के लिए पहले से ही स्वीकार की गई बुकिंग पर इस बदलाव का असर नहीं पड़ेगा.” §नेपाल सरकार की ओर से माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के परमिट की फीस बढ़ा दी गई है. एक अधिकारी के अनुसार विदेशियों के लिए चढ़ाई की फीस 36 फीसदी बढ़ाई गई है. इसके अलावा दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर कचरा फैलने से रोकने के लिए कई कदम भी उठाए हैं.

