• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

अब तक भारत के तहत 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए

Fiza by Fiza
January 15, 2024
in समाचार
0
अब तक भारत के तहत 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:इसका मतलब है कि हर मिनट लगभग 181 आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। अंतिम लाभार्थी तक पहुंचने के लिए, एनएचए ने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ‘आयुष्मान ऐप’लॉन्च किया है। इस ऐप में स्व-सत्यापन की एक अनूठी सुविधा है। 4 साधारण चरणों में, इस सुविधा से उपयोगकर्ता एंड्रॉइड मोबाइल फोन का उपयोग करके आयुष्मान कार्ड बना सकता है। इसके अलावा, कोई भी व्यक्ति लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनाने में मदद कर सकता है। इस प्रकार, आयुष्मान ऐप जनभागीदारी की भावना को मजबूत करता है। इस एप्लिकेशन की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 13 सितंबर 2023 को लॉन्च होने के बाद से इस ऐप को 52 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।4.83 करोड़ आयुष्मान कार्डों के साथ, उत्तर प्रदेश सबसे अधिक संख्या में आयुष्मान कार्ड बनाने वाले राज्यों की सूची में शीर्ष पर है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र क्रमशः 3.78 करोड़ और 2.39 करोड़ आयुष्मान कार्डों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 11 राज्यों में 1 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड धारक हैं। सबसे अधिक संख्या में आयुष्मान कार्ड वाले शीर्ष दस राज्य इस प्रकार हैं।इसके अलावा, आज तक, महिलाओं के लिए लगभग 14.6 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।


§ֆ:यह योजना महिला लाभार्थियों को जारी किए गए 49 प्रतिशत आयुष्मान कार्डों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में क्षेत्रीय समानता और आय समानता के साथ लैंगिक समानता हासिल करने का प्रयास कर रही है। साथ ही, इस योजना के तहत प्रदान किए गए उपचार का 48 प्रतिशतलाभ महिला द्वारा उठाया गया है।इस प्रकार, लैंगिक समानता इस योजना के मूल डिजाइन का हिस्सा है।आज आयुष्मान कार्ड समता, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया है। यह गरीब और वंचित परिवार को आश्वासन देता है कि उन्हें बीमारी के दोहरे बोझ और इलाज के दौरान होने वाले भारी खर्च के कुप्रभाव से बचाया जाएगा। इस तथ्य को रेखांकित करते हुए, सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रही है कि सभी पात्र लाभार्थियों के पास आयुष्मान कार्ड हो।इसके अलावा, आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाईके तहत 6.2 करोड़ से अधिक लोगों को अस्पेताल में भर्ती की सुविधा दी गई। जिस पर79,157 करोड़रुपये से अधिक का खर्च आया। यदि लाभार्थियों ने एबी पीएम-जेएवाई के दायरे से बाहर अपने दम पर समान उपचार का लाभ उठाया होता, तो उपचार की कुल लागत लगभग 2 गुना अधिक हो जाती।इस प्रकार, गरीबों और वंचित परिवारोंके जेब खर्च से 1.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत हुई।


§आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) ने 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने की बड़ी सफलता हासिल की है। इस प्रमुख योजना को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) कार्यान्वित कर रहा है। इसका लक्ष्य 12 करोड़ लाभार्थी परिवारों को माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति परिवार 5 लाख रुपये प्रति वर्ष का स्वास्थ्य कवर प्रदान करना है।आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई के तहत आयुष्मान कार्ड का निर्माण सबसे बुनियादी गतिविधि है और यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं कि योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी के पास आयुष्मान कार्ड हो। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप, इस योजनाके तहत 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने की उपलब्धि हासिल हो चुकी है। पिछले दो वित्तीय वर्षों के दौरान ही 16.7 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। आज की तारीख में वर्ष 2023-24 के दौरान 7.5 करोड़ से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

Previous Post

सब्सिडी वाले ‘भारत चावल’ पर फैसला जल्द

Next Post

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में सड़क परियोजना की आधारशिला रखी

Next Post
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में सड़क परियोजना की आधारशिला रखी

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में सड़क परियोजना की आधारशिला रखी

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.