֍:एक महिला समेत दो शव बरामद§ֆ:इमारत ढहने से हुई घटना के बाद अधिकारियों का कहना है कि अभी भी कुछ लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं. बचाव टीम उन्हें निकालने की कोशिश में जुटी हुई है. पुलिस ने एक महिला और दो शवों को मलबे से बरामद किया था. घटना में तीसरे मृतक का नाम मुकेश कुमार बताया जा रहा है. उन्हें मलबे से घायल हालत में निकाला गया था, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.§֍:निरमाणाधीन बिल्डिंग में थी कपड़ा फैक्ट्री§ֆ:अधिकारी द्वारा बताया गया कि तीन मंजिला इमारत में एक कपड़ा फैक्ट्री थी. जब इमारत ढही तो उसके अंदर कुछ मरम्मत का काम चल रहा था. दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें दोपहर करीब एक बजे इमरजेंसी कॉल मिली थी. जिसके बाद पांच दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. इमारत के ढह जाने के बाद आसपास के इलाकों में अफरा तफरी मची हुई है.§दिल्ली के जहांगीरपुरी क्षेत्र में तीन मंजिला इमारत गिर गई. इमारत के गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. इसमें कई लोग घायल भी हो गए. बताया जा रहा है कि इमारत काफी जर्जर थी और कभी भी गिर सकती थी. उस इमारत में कपड़ा फैक्ट्री थी साथ ही उसमें रेनोवेशन का काम चल रहा था. इसी दौरान तीन मंजिला इमारत अचानक से जमीन पर बिखर गई. इसमें कई लोग मलबे के नीचे ही दब गए. इसके बाद पुलिस द्वारा शवों को मलबे से बाहर निकाला गया. जिसके बाद पुलिस ने शवों को मोर्चरी रखवा दिया और मृतकों के परिवार को घटना की खबर की. घटना स्थल पर बचावकर्मी तुरंत पहुंचे, जिसके बाद अभी तक बचाव कार्य जारी है.

