֍:हमास के खिलाफ प्रदर्शन §ֆ:हमास के विरोध में भारी संख्या में गाजा की सड़कों पर निकले लोगों का कहना है कि हमें न युद्ध चाहिए और न ही हमास. हमें शांति से जीना है. सफेद झंडे लहराते हुए इन लोगों ने शांति की मांग की है.
इस प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘बाहर निकलो, बाहर निकलो, हमास बाहर निकलो’ और ‘हम जीना चाहते हैं’, के नारे लगाए. ऐसे में कहा जा रहा है कि यह हमास का अंत है और उसका अंत नजदीक है.
§֍:इजरायल दाग रहा मिसाइले §ֆ:बता दें कि सात अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया था, जिसमें 1200 इजरायली नागरिकों की मौत हो गई थी जबकि कई लोगों को अगवा कर लिया गया था. इसके बाद शुरू हुए इजरायल और हमास के युद्ध में अब तक पचास हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. गाजा तबाह हो चुका है. लोग युद्ध से थक चुके हैं और शांति से जीवन गुजर-बसर करना चाहते हैं.
§इजरायल और हमास की जंग के बीच अब हजारों फिलिस्तीनी नागरिकों ने मोर्चा संभाल लिया है. मोर्चा हमास को गाजा से खदेड़ने का. पहली बार गाजा में लोगों ने हमास के विरोध में रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए उन्हें गाजा छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया.

