֍:भारी बारिश में ढह गया टिफिन टॉप§ֆ:नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक टिफिनटॉप पर स्थिति काफी खराब हो गई है. जहां पर खड़े होकर पर्यटक फोटो खिंचाते थे, वहां अब धूल और मिट्टी ही बची है, यहां बनाई गई रेलिंग भी तहस महस हो गई है. जिसके बाद टिफिन टॉप अब इतिहास के पन्नों में ही सिमट कर रह गया है. §֍:§उत्तराखंड में स्थित नैनीताल जिले में मानसून के दौरान काफी नुकसान देखने को मिल रहा है. नैनीताल में भारी बारिश के कारण कई टूरिस्ट स्पॉट पर भूस्खलन देखने को मिला है. इसी के चलते नैनीताल के सबसे ऊंचे व्ह्यू प्वाइंट टिफिन टॉप पर भी भूस्खलन हो गया और ये जगह अब नष्ट हो गई है. घटना कर रात करीब 11 बजे की है, जब टिफिन टॉप से भारी भरकम पत्थर नीचे गिरने लगे. इससे जगह नष्ट हो गई लेकिन कोई जान माल का खतरा नहीं हुआ है.

