֍:सरसों खरीद टारगेट§ֆ:सरकार ने नए रबी सीजन 2024-25 के लिए मूल्य समर्थन योजना के तहत प्रमुख उत्पादन राज्यों में 1.5 मीट्रिक टन सरसों की खरीद को मंजूरी दी है. इसी सीजन में सरसों उत्पादन 11.52 मिलियन टन होने की संभावना है, जो पिछले साल से लगभग 5 फीसदी कम है. कृषि मंत्रालय के अनुसार, 2024-25 में रबी सीजन के लि सरसों उत्पादन 12.87 मिलियन टन तक हो सकता है.§֍:कितनी है सरसों की कीमत?§ֆ:पिछले सीजन में 13.16 मिलियन टन सरसों का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ था. जिसके बाद भी मंडियों में कीमतें नीचें पहुंची. व्यापारियों का मानना है कि अगले कुछ हफ्तों में नई फसल की आवक बढ़ने के कारण मंडियों में कीमतें 5,950 रुपये प्रति क्विंटल के MSP से नीचे गिर सकती हैं. सरसों के तेल की बढ़ती कीमतों के कारण 2025 में सरसों की मुद्रास्फीति 19.48% को उच्चतम स्तर पर रही. खाद्य तेल श्रेणी में मुद्रास्फीति पिछले महीने 16.36% तक रही थी, जो उपभोक्ताओं पर भारी असर डाल रही है. §֍:§देश के कई राज्यों में सरसों की फसल लहलहाने लगी है. अब 2024-25 के रबी सीजन में सरकारी एजेंसियों द्वारा बंपर खरीदी की तैयारी हो गई है. पिछले साल, तिलहन सोयाबीन और मूंगफली की रिकॉर्ड खरीद दर्ज करने के बाद अब सरसों की रिकॉर्ड खरीद बनाने का लक्ष्य है. क्योंकि मंडी की कीमतें एमएसपी के आसपास पहुंच रही हैं.

