֍:सर्दियों में क्यों फायदेमंद है अखरोट?§ֆ:सर्दियों में सब्जियों के साथ सूखे मेवे को खाने से भी काफी लाभ मिल जाते हैं. इन दिनों में आपको अखरोट, जो कि गर्म तासीर वाला सूखा मेवा है. इससे ठंड से बचाने में मदद मिलती है साथ ही इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं. जिनमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन K, कैल्शियम, आयरन, कार्ब, फाइबर, सैचुरेटेड फैट, अनसैचुरेटेड फैट, प्रोटीन और मैग्नीशियम के साथ-साथ फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व शामिल हैं.§֍:अखरोट सेवन का सही तरीका
§ֆ:सर्दियों कस समय में अखरोट का सेवन करना बेहद लाभकारी है. लेकिन इसका सेवन करने का भी अलग तरीका है, जिससे आपको पूर्ण रूप से पोषक तत्व शरीर तक पहुंच पाएंगे. इसके लिए 2-3 अखरोट को रात भर पानी में भिगोकर सुबह इसका सेवन करें. इससे आपका डाइजेशन बेहतर होगा और इसमें मौजूद पोषक तत्व अच्छे से ऑब्जर्व होंगे. इन्हें बिना भिगोए भी खाया जा सकता है और काफी लंबे समय तक एनर्जी भी महसूस होगी. रात को सोने से पहले अखरोट के पेस्ट को दूध में मिक्स करके पीने पर शरीर में गर्माहट बनी रहती है और इंस्टेंट एनर्जी मिलती है.§֍:डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता. अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें.§बड़े-बुजुर्ग और वैज्ञानिक कहते हैं कि ड्राई फ्रूट सर्दियों में काफी लाभकारी होता है. इससे कई प्रकार के पोषक तत्व और हेल्दी फैट भी मिलता है, जिससे आपके शरीर में ऊर्जा बढ़ जाती है. ऐसा ही एक ड्राई फ्रूट है अखरोट. इसके सेवन मात्र से आपको विटामिन, फोलेट, थाइमिन, फाइबर, हेल्दी फैट और खनिज आसानी से मिल जाते हैं.

