ֆ:बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वस्त्र आयुक्त रूप राशि ने कहा कि उद्योग को पर्याप्त कच्चा माल उपलब्ध होगा। उन्होंने यह भी बताया कि कपास के उपभोग में वृद्धि हुई है और इस साल पिछले दस वर्षों में दूसरी सबसे अधिक खपत दर्ज की गई है। वस्त्र आयुक्त ने कहा, ‘उद्योग सही राह पर अग्रसर है और हम उपभोग के बेहतर आंकड़ों की उम्मीद करते हैं।’
§ֆ:भारतीय कपास निगम (सीसीआई) लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री ललित कुमार गुप्ता ने बताया कि पारदर्शिता और बेहतर कपास के लिए अब प्रत्येक गांठ को क्यूआर कोड ट्रेसेबिलिटी के तहत लाया गया है। इसमें खरीद के गांव, प्रोसेसिंग करने वाला कारखाना और बिक्री की तारीख आदि जानकारी होती है। कपास सत्र 2022-23 और 2023-24 के लिए कपास उत्पादन एवं उपभोग समिति द्वारा तैयार राज्यवार क्षेत्र, कपास उत्पादन और बहीखाते की जानकारी इस प्रकार है।
§कपास सत्र 2023-24 के लिए कपास उत्पादन एवं उपभोग समिति (सीओसीपीसी) की तीसरी बैठक यानी 24.06.2024 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वस्त्र आयुक्त रूप राशि ने की। बैठक में केंद्र सरकार, राज्य सरकार, वस्त्र उद्योग, कपास व्यापार और जिनिंग एवं प्रेसिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में कपास के राज्यवार क्षेत्र, उत्पादन, आयात, निर्यात और उपभोग पर चर्चा की गई और कपास क्षेत्र के परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया गया।

