֍:अकेले लोकसभा का चुनाव लड़ेगी बसपा सुप्रीमो §ֆ:बसपा सुप्रीमो ने कहा कि वो देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लड़ रही है. उन्होंने तीसरा मोर्चा बनाने की अटकलों को अफवाह और घोर फर्जी खबर बताई है.
मायावती ने कहा, “खासकर यूपी में बीएसपी की काफी मजबूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं. इसीलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं. किन्तु बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल.”
§֍:मायावती नहीं होंगी किसी गठबंधन का हिस्सा§ֆ:आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की चीफ मायावती पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं कि वह लोकसभा चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगी. अटकलें थीं कि कांग्रेस पार्टी मायावती को इंडिया गठबंधन में शामिल करने के लिए मना सकती है. हालांकि, उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी किसी के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़गी, बल्कि अपने दम पर तमाम सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.
§लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है.जहां सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी राज्य दर राज्य पहुंचकर जनता के बीच अपने कामों का बखान कर रही है वहीं दूसरी ओर विपक्षी गठबंधन सरकार की खामियों से जनता का दिल जीतने की कोशिश में लगा है. इस बीच राजनीतिक गहमागहमी से जरा दूर रहने वाली बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने एक बार फिर से आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का आगाज किया है.

