֍:नए हेड कोच का पहला दौरा§ֆ:श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम के नए दौर की शुरुआत होगी. नए हेड कोच गौतम गंभीर का यह पहला असाइंमेट होगा. वहीं रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद अब नई टीम बनाने की तैयारी चल रही है. §֍:ये होंगे भारत के प्लेइंग 11§ֆ:श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम की ओर से उपकप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायस्वाल पारी की शुरुवात में दिख सकते हैं. इसके बाद तीन नंबर पर विकेटकीपर ऋषभ पंत खेलते नजर आएंगे. इसके बाद सूर्यकुमार यादव चार नंबर पर खेलते दिख सकते हैं. बाद में हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह और शिवम दुबे मैच फिनिशर की भूमिका अदा करते दिखेंगे. दुबे छठे बॉलिंग विकल्प भी होंगे. स्पिन विभाग में अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई एक्शन में दिख सकते हैं. तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को मौका मिलने की उम्मीद है. §टी20 और वनडे को लेकर भारतीय टीम श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हो चुकी है. श्रीलंका में ये दोनों मैच छह दिनों तक चलेंगे. 27 जुलाई से इस टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है और 2 अगस्त से वनडे सीरीज भी शुरु हो जाएगी.

