֍:ट्रेनों की लिस्ट§ֆ:1. राजेन्द्रनगर से 09.01.2025 से 27.02.2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 12393 राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस प्रयागराज में 00.20 बजे पहुंचकर 00.22 बजे आगे प्रस्थान करेगी.
2. राजेन्द्रनगर से 09.01.2025 से 27.02.2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 12394 नई दिल्ली- राजेन्द्रनगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस प्रयागराज 00.38 बजे पहुंचकर 00.40 बजे आगे प्रस्थान करेगी.
3. रक्सौल से 11.01.2025 से 22.02.2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक अंत्योदय एक्सप्रेस नैनी जं. 07.33 बजे पहुंचकर 07.35 बजे आगे प्रस्थान करेगी.
4. रक्सौल से 13.01.2025 से 24.02.2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 15268 लोकमान्य तिलक-रक्सौल अंत्योदय एक्सप्रेस नैनी जं. 15.43 बजे पहुंचकर 15.45 बजे आगे प्रस्थान करेगी.
5. पुणे से 05.01.2025 से 26.02.2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस नैनी जं. 15.43 बजे पहुंचकर 15.45 बजे आगे प्रस्थान करेगी.
6. दरभंगा से 10.01.2025 से 21.02.2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस नैनी जं. 07.33 बजे पहुंचकर 07.35 बजे आगे प्रस्थान करेगी.
7. दरभंगा से 15.01.2025 से 26.02.2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 15559 दरभंगा-अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस नैनी जं. 07.33 बजे पहुंचकर 07.35 बजे आगे प्रस्थान करेगी.
8. अहमदाबाद से 10.01.2025 से 21.02.2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 15560 अहमदाबाद-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस नैनी जं. 19.50 बजे पहुंचकर 19.52 बजे आगे प्रस्थान करेगी.
9. अहमदाबाद से 10.01.2025 से 26.02.2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस 03.44/03.46 बजे भरतकूप स्टेशन पर और 03.52/03.54 बजे शिवरामपुर स्टेशन पर रूकते हुए आगे प्रस्थान करेगी.
10. बरौनी से 09.01.2025 से 27.02.2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 09.29/09.31 बजे शिवरामपुर स्टेशन पर तथा 09.37/09.39 बजे भरतकूप स्टेशन पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
§अगले साल प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है. हर साल की तरह इस साल भी लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. जिसको लेकर प्रशासन के साथ राज्य सरकार भी तैयारियों में जुटी हुई है. बता दें कि श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर भारतीय रेलवे भी तैयारी कर रहा है. इसी क्रम मे महाकुंभ-2025 के दौरान प्रयागराज जंक्शतन और नैनी जंक्शुन पर ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि महाकुंभ-2025 के अवसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों का 2 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया गया है.

