֍:कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?§ֆ:दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में हल्की धुंध देखने मिल सकती है. वहीं, आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है. मौसम विभाग ने न्यूनतम पारा ऊपर बढ़ेने की आशंका जताई है. दिन के वक्त तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है. वहीं, आईएमडी ने आज दिन में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जाएगा. साथ ही 4 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है.§֍:बिहार में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:इन दिनों मौसम में काफी बदलाव देखने मिल रहे हैं और पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दिख रहा है. इसी कारण तापमान में थोड़ी सी कमी देखी जा रही है. आईएमडी ने 1 फरवरी को कोहरे और ठंड का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने घने कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलने की बात कही है. आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही भी देखी जा सकती है. हालांकि, अब धीरे-धीरे ठंड से राहत मिलनी शुरू होगी.§֍:इन राज्यों में बारिश का अनुमान§ֆ:आईएमडी ने अगले 6 दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहने और कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 31 जनवरी से 4 फरवरी के बीच बारिश की संभावना है. IMD का कहना है कि उत्तर पश्चिमी भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 1 फरवरी से 4 फरवरी के बीच दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देंगे. इन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कई इलाकों में बारिश का नया दौर शुरू होगा. वहीं, दक्षिण में तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और असम में भी बारिश का अलर्ट है.§देश में सर्दी का प्रकोप अभी भी जारी है. मौसम विभाग ने पहाड़ों में बर्फबारी जारी रहने का अनुमान लगाया है, इससे मैदानी इलाकों में तापमान गिरावट की दिशा में दिखेगा. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से दिन में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे है. वहीं, इधर, उत्तर भारत में दिल्ली-एनसीआर, बिहार, हरियाणा-पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज पछुआ हवाओं के साथ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है. आईएमडी ने अगले 6 दिन में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

