֍:MP ने मारी बाजी §ֆ:इन गांवों में MP Govt के सहयोग से गांव वाले देश दुनिया के पर्यटकों को अपने खेत में बने Home Stay के माध्यम से Local Art and Culture और खान पान से अपनी माटी की ओर आकर्षित कर रहे हैं. गौरतलब है कि एमपी सरकार ने ग्राम पर्यटन योजना के माध्यम से गांव वालों को आय का अतिरिक्त स्रोत मुहैया कराया है. सरकार के सहयोग से राज्य के ग्रामीण अंचल में किसान अपने खेत, खलिहान में ही होम स्टे बनाकर सैलानियों को प्रकृति की गोद में सुकून के दो पल बिताने का अवसर मुहैया करा रहे हैं. सरकार ने इस काम को बखूबी निभा रहे एमपी के किसानों को सही मायने में भारत की ग्रामीण संस्कृति का Brand Ambassadors बताया है.
§֍:इस साल 900 गांव थे दावेदार§ֆ:केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से दिल्ली में विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में उन व्यक्तियों एवं समूहों को सम्मानित किया गया जो देश में पर्यटन को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. इस क्रम में ग्राम पर्यटन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई. केंद्र सरकार द्वारा तय मानकों को पूरा करने वाले गांवों को इस प्रतियोगिता के विजेता के रूप में सम्मानित किया गया.
§֍:§World Tourism Day: पर्यटन के मामले में एमपी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपना रुतबा कायम किया है. प्राकृतिक सौंदर्य से भरे एमपी के गांव दुनिया भर के सैलानियों को लुभा रहे हैं. इस बात की पुष्टि शुक्रवार को विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर हुई, जब Tourism Ministry ने राज्य के 3 गांवों (लाडपुरा खास, साबरवानी और प्राणपुर) को अलग अलग श्रेणी में Best Tourist Village के तमगे से नवाजा है.

