֍:लू की संभावना§ֆ:आज यानि 7 अप्रैल को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें बताया कि प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और कुछ जिलों में लू की संभावना है. राज्य में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. वहीं, 8 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा, जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. इस दिन भी तेज हवा और लू की संभावना रहेगी.§֍:आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम?§֍:§ֆ:9 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है, साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं. 10 अप्रैल को प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. 11 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं, पूर्वी यूपी में भी कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है.§उत्तर प्रदेश में इस हफ्ते मौसम में बदलाव देखा जा सकेगा. 8 अप्रैल से राज्य के कई जिलों में बारिश देखने मिल सकती है. साथ ही तेज हवा और लू चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है. प्रदेश में गर्मी से बुरा हाल है, जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. गर्मी आज भी बनी रहेगी. मौसम विभाग ने बताया कि 7-9 अप्रैल तक राज्य में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

