֍:क्या है अपडेट?§ֆ:IMD की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 23 जनवरी को पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, अमरोहा, बिजनौर, अलीगढ़, संभल, रामपुर, मथुरा, आगरा समेत गौतमबुद्ध नगर में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं, आज पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और कई जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा दिखाई देगा.§֍:राज्य में होगा घना कोहरा§ֆ:उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 24 जनवरी को घना छाय रहने की संभावना है. बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की 24 घंटे के बाद यूपी के अलग-अलग जिलों में अधिकतम कमी देखी जाएगी. अनुमान है कि आने वाले 24 घंटे के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी होगी. §देशभर में मौसम अलग रंग में नजर आ रहा है. तेजी से मौसमी बदलाव देखा जा सकता है. इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश में बारिश औऱ ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार को यूपी के 18 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, कई अन्य जिलों में घने कोहरे को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.

