֍:दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:दिल्ली में रात के समय मौसम में ठंडक देखने मिल रही है, लेकिन दिन में कोई फर्क नहीं पड़ा है. तापमान में कुछ खास सुधार नहीं है. ऐसे में मौसम विभाग का कहन है कि दिवाली के बाद से दिल्ली के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं, दिल्ली में इस पूरे सप्ताह आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. §֍:राजस्थान में आ गई ठंड§ֆ:राजस्थान में ठंड का असर शुरु हो गया है. यहां तापमान में गिरावट देखी जा रही है. दिन में ये 35 डिग्री तो वहीं रात में तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दिवाली राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा. हालांकि, नवंबर की शुरुआत में शाम को भी ठंड का एहसास होना शुरू हो जाएगा.§֍:इन राज्यों में तापमान में कमी§ֆ:मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटे को दौरान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, दक्षिण कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. वहीं, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है.§दिवाली आ गई है और देश के कई राज्यों में ठंड का कोई संकेत नजर नहीं आ रहा है. पहाड़ी इलाकों में भी दोपहर के समय मौसम गर्म है. साथ ही पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा तापमान है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि दिवाली तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है, हालांकि दिवाली के बाद हवा का रुख बदलेगा और ठंड अपना असर दिखाना शुरू करेगी. दिल्ली में भी मौसम सामान्य बना हुआ है. आईएमडी के मुताबिक, तापमान में गिरावट जैसे स्थिति अभी दिखाई नहीं पड़ रही है.

