֍:दिल्ली मे गिरा तापमान§ֆ:दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से सर्द हवाएं बढ़ गई हैं. साथ ही तेजी से तापमान में गिरावट भी देखी जा रही है. बीते दिन की बात करें तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्लीी में पिछले दिन तेज हवा चलने और गरज-चमक के साथ दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई. यहां 9 मिमी बारिश दर्ज की गई. §֍:किसानों को हो रहा नुकसान§ֆ:बारिश होने से राज्यों के किसानों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. महाराष्ट्र के अकोला में बारिश के कारण खरीफ की फसल में अरहर, कपास और रबी फसलों में चना, गेहूं, प्याज और फलों के उत्पादन पर भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. वही, राजस्थान के अलवर में प्याज की फसल खराब हुई है और सरसों की फसल पर भी खतरा मंडराने लगा है. पंजाब और हरियाणा किसानों को गेहूं और सरसों की फसल में बारिश से राहत मिली है. §देशभर में कई दिनों से बारिश का माहौल बना हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में तेज हवओं समेत गरज-चमक की संभावना बताई है. इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्यल प्रदेश, महाराष्ट्रि आदि में आज तेज हवा चलने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, मध्यि प्रदेश और बंगाल के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की आशंका है.

