֍:इन राज्यों में होगी बारिश§ֆ:झारखंड के कुछ इलाकों समेत अगले 2 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, केरल और माहे और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. IMD के अनुसार शुक्रवार को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने चक्रवात को देखते हुए ओडिशा और बंगाल के कुछ जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका जाहिर की है. शुक्रवार को अंगुल, बालेश्वर, बौदा, भद्रक, कटक, ढेंकनाल, गजपति, गंजम, जगतसिंहपुर, जाजपुर, कंधमाल, केंदुझार, खोर्दा, मयूरभंज, नयागढ़ और पुरी जिले में फ्लैश फ्लड का खतरा है. §֍:ये हो सकते हैं असर§ֆ:• फूस के घरों/झोपड़ियों को भारी नुकसान हो सकता है. छतें उड़ सकती हैं. छत पर मेटल की चादरें उड़ सकती हैं.
• पेड़ों की शाखाओं का टूटना और पेड़ों का उखड़ना. पेड़ों से बड़ी-बड़ी सूखी टहनियां उड़ने का खतरा.
• बिजली और टेलीफोन, ब्रॉडबैंड लाइनों को नुकसान.
• कच्चे घरों को भारी नुकसान और पक्की सड़कों को कुछ नुकसान. रास्तों पर पानी भर सकता है.
• कमजोर ढांचे को नुकसान हो सकता है.
• हवा के कारण केला, पपीता, बागवानी और सब्जी की फसलों सहित खड़ी फसलों को भारी नुकसान.
• तटबंधों या नमक के भंडारों को नुकसान हो सकता है.
• सड़कों पर बाढ़, निचले इलाकों में जलभराव और मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों में अंडरपास बंद होना.
• भारी बारिश के कारण विजिबिलिटी में में कमी आ सकती है.
• शहरों और सड़कों पर यातायात बाधित होना, जिससे यात्रा का समय और दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं.
• भूस्खलन और मिट्टी के धंसने की घटनाएं हो सकती हैं.
• छोटी नावों और ट्रॉलरों पर असर हो सकता है.
• नदियों के आसपास के इलाकों में पानी भर सकता है.
§भारत के दक्षिणी राज्यों में बारिश का माहौल जारी है. इसके चलते ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में भारी बारिश होने वाली है. मौसम विभाग ने इसे लेकर बताया कि शुक्रवार को बालेश्वर, मयूरभंज, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, केंदुझर, जाजपुर, कटक, ढेंकनाल, खोर्दा और पुरी जिले में कुछ स्थानों पर भारी से अधिक भारी और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. दाना चक्रवात का असर पश्चिम बंगाल के भी कई जिलों में दिखेगा. शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र के दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, हावड़ा, हुगली, कोलकाता और बांकुरा जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

