֍:दिल्ली-NCR को मिलेगी राहत§ֆ:दिल्ली-एनसीआर में रविवार को शाम में चली तेज हवाओं से मौसम थोड़ा सुहाना है. वहीं. आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी. अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहेगा हवा की रफ्तार 6-12 किमी प्रति घंटा होगी, जिससे उमस थोड़ा बढ़ सकती है. कुल मिलाकर गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है.§֍:यूपी में कहीं बारिश तो कहीं गर्मी§ֆ:उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम बिलकुल बदला हुआ है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले 5 दिनों में यूपी में पारा 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है. 14 मई से पूर्वी और तराई क्षेत्रों में लू की स्थिति बन सकती है. वहीं, पश्चिमी यूपी में गरज के साथ बारिश की संभावना है, लेकिन पूर्वी यूपी में पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है. लखनऊ में तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने वाला है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.§ֆ:§मई महीने की शुरुआत से ही देश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. इस महीने अभी तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. लेकिन अब देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. कहीं धूप की तपिश बढ़ गई है तो कहीं आंधी-तूफान और बारिश देखने को मिल रहा है. एक तरफ उत्तर प्रदेश में अब लू जैसे हालात बन रहे हैं, तो उत्तराखंड में बारिश के बाद भी उमस तंग कर रही है. वहीं, दिल्ली-NCR में हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि बिहार में गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है.इसके अलावा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज देश के उत्तर पूर्वी इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई है. आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल.

