֍:दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:दिल्ली में 29 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 25 डिग्री बना रहने की संभावना है. आगामी दिनों में बारिश की संभावना है. वहीं, 30-31 जनवरी क के लिए मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है. इसके बाद 1-2 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री होने की संभावना है. इन दिनों में कोहरा भी देखने मिल सकता है.§֍:इन राज्यों में हो सकती है बारिश§ֆ:मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया जा रहा है. 29 जनवरी को पहला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और 1 फरवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ असर डालेगा, जिससे आसमान में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी देखी जा सकेगी. बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कड़ाके की सर्दी का दौर जारी रहेगा. 29 जनवरी और 1 जनवरी को दो अलग-अलग विक्षोभ के कारण बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.§֍:हरियाणा-पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:हरियाणा-पंजाब में में सुबह-शाम घने कोहरे के साथ तेज हवाएं चल रही हैं. इससे यातायात पर्भावित हो रहा है. आने वाले दिनों में चण्डीगढ़, अमृतसर, भिवानी, सिरसा, बहादुरगढ़, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत कई जिलों में मौसम खराब होने के संकेत हैं अगर, पश्चिमी विक्षोभ का असर होता है तो बारिश की भी दस्तक हो सकती है.§काफी समय से उत्तर भारत में सर्दी का हाल अलग ढंग में नजर आ रही है. इसी के चलते लगभग सभी राज्यों में भीषण ठंड के साथ कोहरा देखा जा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से शीतलहर की स्थिति की संभावना जताई है. इन राज्यों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे है. वहीं, यूपी-बिहार, हरियाणा-पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में तेज पछुआ हवाओं के असर से शीतलहर का प्रकोप है. आईएमडी ने आने वाले दिनों तक दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है.

