• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

EMI पर नहीं मिलेगी राहत, RBI का ऐलान, रेपो रेट पर नहीं होगा कोई बदलाव

Fiza by Fiza
June 7, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
EMI पर नहीं मिलेगी राहत, RBI का ऐलान, रेपो रेट पर नहीं होगा कोई बदलाव
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
֍:फरवरी 2023 से रेपो रेट स्थिर §ֆ:आरबीआी गवर्नर शक्तिकांत दास के मुताबिक, एमपीसी के छह में से 4 सदस्य रेपो रेट में किसी भी बदलाव के पक्ष में नहीं दिखे. नए वित्तीय वर्ष की ये दूसरी MPC Meeting है और फिलहाल रेपो रेट 6.50 फीसदी पर स्थिर है. रिजर्व बैंक ने आखिरी बार फरवरी 2023 में रेटो रेट बदला था और इसे 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया था. इसके बाद से इसे चेंज नहीं किया गया है.


RBI Governor Shaktikanta Das unveils monetary policy: Repo rate unchanged at 6.5 per cent

Read @ANI Story | https://t.co/BPYxeZr9e4#RBI #ShaktikantaDas #RepoRate pic.twitter.com/PByKjIqP4C

— ANI Digital (@ani_digital) June 7, 2024


§֍:रेपो रेट में नहीं किया गया कोई बदलाव §ֆ:शुक्रवार को नतीजों का ऐलान करते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि मई की एमपीसी बैठक में चर्चा के बाद रेपो रेट 6.50% पर बरकरार रखने के साथ ही रिवर्स रेपो रेट 3.35%, स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी रेट 6.25%, मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट 6.75% और बैंक रेट 6.75% पर रखा गया है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 (Lok Sabha Election Result) के बाद यह आरबीआई मौद्रिक नीति समिति की पहली बैठक थी.

§֍:महंगाई दर का अनुमान भी जस का तस§ֆ:केंद्रीय बैंक के मुताबिक, खुदरा महंगाई (Retail Inflation) में कमी देखने को मिल रही है. हालांकि, खाद्य चीजों की महंगाई की वजह से थोक महंगाई दर की गिरावट सुस्त हुई है. ऐसे में रिजर्व बैंक ने महंगाई दर के अनुमान को 4.5 फीसदी पर बरकरार रखा है. गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि केंद्रीय बैंक महंगाई दर को 4 फीसदी के लक्ष्य के अनुरूप लाने के लिए प्रतिबद्ध है.

#WATCH | RBI Governor Shaktikanta Das says "The developments relating to growth and inflation are unfolding as per our expectations. When the projected GDP growth of 7.2% for 2024-25 materializes, it will be the fourth consecutive year of growth at or above 7%. Headline CPI… pic.twitter.com/PVXSBG1upk

— ANI (@ANI) June 7, 2024


§֍:Repo Rate का EMI पर असर§ֆ:RBI की MPC की बैठक हर दो महीने में होती है और इसमें शामिल रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांत दास समेत छह सदस्य महंगाई समेत अन्य मुद्दों और बदलावों (Rule Changes) पर चर्चा करते हैं. यहां बता दें कि रेपो रेट का सीधा कनेक्शन बैंक लोन लेने वाले ग्राहकों से होता है. इसके कम होने से लोन की ईएमआई घट जाती है और इसमें इजाफा होने से ये बढ़ जाती है. दरअसल, रेपो रेट (Repo Rate) वह दर है जिस पर किसी देश का केंद्रीय बैंक धन की किसी भी कमी की स्थिति में वाणिज्यिक बैंकों को पैसा उधार देता है. रेपो रेट का उपयोग मौद्रिक अधिकारियों द्वारा इंफ्लेशन को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है.§भारतीय रिजर्व बैंक की एमपीसी बैठक (EBI MPC Results) के नतीजे सामने आ गए हैं और इस बार भी रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी ये 6.50 फीसदी पर यथावत रखा गया है. इससे पहले इस वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली MPC Meeting में भी पॉलिसी रेट स्थिर रखे गए थे. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को मुंबई में शुरू हुई बैठक के नतीजों का ऐलान किया. रेपो रेट स्थिर रहने से आपके लोन की ईएमआई में भी कोई बदलाव नहीं होगा. हालांकि, केंद्रीय बैंक ने GDP Growth के अनुमान को बढ़ा दिया है. इसे 7 फीसदी से 20 बेसिस पॉइंट बढ़ाते हुए 7.20 फीसदी कर दिया गया है.
Previous Post

सुनील लहरी ने भाजपा को वोट न देने के लिए अयोध्या के लोगों पर निशाना साधा

Next Post

कैबिनेट सचिव ने गर्मी और जंगल की आग से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

Next Post
कैबिनेट सचिव ने गर्मी और जंगल की आग से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

कैबिनेट सचिव ने गर्मी और जंगल की आग से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.