पिछले 10 दिनों से ज्यादा अधिक समय तक मॉनसून Monsoon की सुस्ती के बाद, मौसम संबंधी परिस्थितियां देश के कई हिस्सों में बदल रही है. साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून भी आगे बढ़ने लगा है. वहीं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में गर्मी ने चिंताएं बढ़ा दी हैं. आईएमडी ने अगले कुछ दिनों के लिए एक डिटेल्ड पूर्वानुमान जारी किया है. इससे पता लगता है कि मॉनसून जल्द ही देश के बाकी हिस्सों को कवर कर जेगा.
पूर्व और पश्चिमी छोर में तेज प्रगति
आने वाले दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने की उम्मीद है. अगले दो दिनों में, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में अनुकूल परिस्थितियां बन ही हैं जो मॉनसून Monsoon के आगे बढ़ने में सहायक होंगी. इसके बाद, अगले तीन दिनों में, मॉनसून के गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में फैलने की संभावना है. इस तेज गति से आगे बढ़ने से बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी. इससे इन क्षेत्रों में नमी के स्तर में सुधार होगा. यह वह समय है जो कृषि और धान जैसी फसलों की बुवाई के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है.
मॉनसून ‘सुपर एक्टिव’, होगी भारी बारिश
बारिश की अगर बात करें तो मॉनसून Monsoon के 13 से 17 जून, 2025 तक सक्रिय चरण में रहने का अनुमान है. इस दौरान, दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत और कोंकण और गोवा क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी. अलग-अलग इलाकों में 24 घंटे के भीतर 20 सेमी से ज्यादा भारी बारिश हो सकती है. इससे मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु समेत निचले इलाकों में बाढ़ और जलभराव की संभावना है. इन शहरों और कस्बों के निवासियों और अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

