֍:दिल्ली में बारिश§ֆ:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसमी बदलाव जारी है. शुक्रवार क न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. साथ ही अगले 2 दिन तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुबह हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जातई है. जिससे तापमान में मामूली गिरावट देखी जाएगी, लेकिन अगले सप्ताह तक प्रचंड गर्मी का अलर्ट है.§֍:पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी§ֆ:जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण घाटी में बर्फबारी और बारिश हो सकती है, जिससे दिन में तापमान को सामान्य रहेगा. वहीं, सुबह, रात और शाम को लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा. आईएमडी ने कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है. ताजा बर्फबारी से न्यूनतम तापमान कई डिग्री सेल्सियस गिरने की बात कही जा रही है. यही स्थिति उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भी देखने को मिलेगी.§֍:इन राज्यों में बारिश§ֆ:आगामी दिन में पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है. वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है. यही हाल सिक्किम और अरुणाचल में भी देखे जाएंगे. §देश के उत्तर भारतीय इलाके से लेकर दक्षिण और हिमालयी क्षेत्रों में मौसम बदल रहा है. महीने का अंत आते-आते गर्मी तबढ़ती जा रही है. हालांकि, पश्चिमी विभोक्ष के सक्रीय होने से उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में बादलों की आवाजाही बनी हुई है. इस कारण गर्मी से कुछ आराम मिल पा रहा है. आईएमडी ने आगामी दो दिनों के लिए बादल छाए रहने की संभावना जताई है. साथ ही तेज हवाओं, गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है.

