ֆ:यह फैसला ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड का बहुत ऐतिहासिक माना जा रहा है। क्योंकि, अभी तक ऐसा मैदान किसी भी देश में नहीं है। जहां बारिश के चलते मैच को रोकना न पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मैदान बहुत जल्द ही बनकर तैयार होने वाला है।§टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) समाप्त होते ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है और ऑस्ट्रेलिया में अब एक ऐसा स्टेडियम बनाया जा रहा है। जिसमें किसी भी मौसम में क्रिकेट मैच खेला जा सकता है। जिसके चलते अब अगर बारिश भी आती है तो मैच को रोकना नहीं पड़ेगा।

