֍:कौन होंगे गेस्ट लिस्ट में?§ֆ:2 नवंबर को बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान 59 साल के हो जाएंगे. इसे लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं और उनका जन्मदिन किसी फेस्टिवल की तरह मनाने वाले हैं. पिछले साल भी शाहरुख के बर्थडे पर लाखों सोशल मीडिया पोस्ट की गई थी. शाहरुख के बंगले मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा आधी रात से लगना शुरू हो जाता है. जानकारी मिली है कि शाहरुख का 59वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा. §֍:फैंस को मिलेगा सरप्राइज§ֆ:सूत्रों का दावा है कि शाहरुख इस खास अवसर पर अपकमिंग फिल्म किंग का ऐलान करेंगे. मूवी में एक्टर अपनी बेटी सुहाना खान संग स्क्रीन शेयर करेंगे. यकीनन किंग खान फैंस को उनके फेवरेट एक्टर के बर्थडे पर बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है. शाहरुख के बच्चे आर्यन खान और सुहाना फिलहाल वर्क कौलेबोरेशन के लिए दुबई में हैं. वे दीवाली और पापा शाहरुख की बर्थडे पार्टी के लिए मुंबई लौटेंगे. हर साल एक्टर अपने जन्मदिन के मौके पर घर के बाहर इंतजार कर रहे सैकड़ों फैंस से रूबरू होते हैं. उनके प्यार का शुक्रिया अदा करते हैं.§֍:
बेटी के साथ फिल्म में निभाएंगे किरदार
§ֆ:वर्कफ्रंट पर 2023 किंग खान के लिए लकी रहा. बैक टू बैक फ्लॉप के बाद उन्होंने धमाकेदार वापसी की. पठान से लेकर जवान मूवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा दिखा. दोनों ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं किया. फैंस को एक्टर की अपकमिंग मूवीज का इंतजार है. इसमें मचअवेटेड फिल्म है किंग, जिसमें वो बेटी सुहाना संग दिखने वाले हैं. अभी ये प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं हुआ है. बात करें सुहाना की तो उन्होंने जोया अख्तर की मूवी द आर्चीज से एक्टिंग डेब्यू किया, मगर अपने काम से वो दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाईं.§2 नवंबर को बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान 59 साल के हो जाएंगे. इसे लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं और उनका जन्मदिन किसी फेस्टिवल की तरह मनाने वाले हैं. पिछले साल भी शाहरुख के बर्थडे पर लाखों सोशल मीडिया पोस्ट की गई थी. शाहरुख के बंगले मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा आधी रात से लगना शुरू हो जाता है. जानकारी मिली है कि शाहरुख का 59वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा.

