ֆ:
जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद विश्वविद्यालय परिसर में ईवीएम को जमा कराया जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे एक ट्रक में कुछ अतिरिक्त ईवीएम देख सपा समर्थक भड़क गए। इसकी जानकारी बड़े नेताओं को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए और ईवीएम बदलने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग करने लगे।
इसकी जानकारी होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंचे और ईवीएम खोलवाकर सत्यापन कराया।लोगों की मांग पर ईवीएम का सत्यापन कराकर उसे लाकर कलेक्ट्रेट के वेयर हाउस में रखवाया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ता पूरी रात वहीं डटे रहे।
§जौनपुर में शनिवार को मतदान समाप्त होने के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में बने स्ट्रांग रूम में उस समय हड़कंप मच गया जब ईवीएम से भरा एक मिनी ट्रक यहां पहुंचा।

