ֆ:लेकिन अब कांग्रेस भगवान शिव की फोटो-प्रतिमा के साथ देश के गांव-गांव तक जाएगी। इसे कांग्रेस पार्टी का भाजपा के हिंदुत्व अभियान को बेअसर करने का प्रयास माना जा रहा है।
राहुल गांधी ने संसद में सत्ता पक्ष पर करारा वार करते हुए कहा था कि भाजपा हिंदुत्व का असली चेहरा नहीं है। उन्होंने भाजपा पर हिंदुत्व की हिंसक राजनीति करने का आरोप भी लगाया था। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम संगठनों ने राहुल गांधी का विरोध किया था। विश्व हिंदू परिषद सहित तमाम संगठनों ने कहा है कि हिंदुओं को हिंसक कहना बहुत गलत है और राहुल गांधी से उनके इस बयान के लिए माफी मांगने की बात कही जा रही है।
§एक जुलाई को संसद में राहुल गांधी ने भगवान शिव की फोटो दिखाई थी। इस दौरान संसद की नियमावली के आधार पर स्पीकर ने राहुल गांधी के द्वारा भगवान शिव की फोटो संसद में दिखाने का विरोध किया गया था।

