֍:नवी मुंबई के मंडी में प्याज दाम घटे§ֆ:बारिश के कारण बड़ी मात्रा में किसानों ने प्याज बेचने के लिए निकाले हैं. अचानक खुदरा मंडी में बड़े पैमाने पर प्याज आने के बाद अचानक दामों में गिरावट आई है. मुंबई की मंडी में महाराष्ट्र के नाशिक, नगर पूना जैसी जगहों से प्याज आता है. हर रोज सुबह इस प्याज के दाम तय होते हैं. जो प्याज 30 से 40 रुपये के भाव से बिक रहा था, वही दाम अभी आधे से ज्यादा कम हो गए हैं. 7 रुपये से 17 रुपये किलो के हिसाब से खुदरा मंडी में प्याज बिक रहा है.§֍:प्याज की कीमतों में जारी रहेगी गिरावट§ֆ:प्याज के व्यापारी मनोहर तोतलानी ने कहा कि भारी आवक जारी रहने और मांग में कमी के कारण कीमतों में और गिरावट जारी रह सकती है. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्याज के दाम और भी गिर सकते हैं क्योंकि सप्लाई अधिक चल रही है.§महाराष्ट्र के थोक और खुदरा दोनों बाजारों में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिससे आम लोगों को राहत मिली है, लेकिन किसान परेशान हैं. इस साल बंपर फसल की वजह से आपूर्ति बहुत ज़्यादा हो गई है, जिससे मांग बहुत ज्यादा हो गई है और कीमतें कुछ महीने पहले की तुलना में बहुत कम हो गई हैं. कुछ महीने पहले प्याज के भाव इतना बढ़ गए थे कि आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया था. इससे पार पाने के लिए सरकार ने खुले बाजार में प्याज की खेप उतारी थी. यहां तक कि प्याज के निर्यात को भी रोक दिया गया था. मगर अब दाम के मोर्चे पर आम लोगों को राहत मिली है.

