֍:जानें डिटेल§ֆ:पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को सरकार की तरफ से साल में तीन बार 2 हजार रुपये डीबीटी माध्यम से बैंक खाते में भेजे जाते हैं. कुल मिलाकर किसानों को साल में 6 हजार रुपये का मिलता है. अब 1 फरवरी को संसद में बजट पेश होने जा रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश के सामने बजट पेश करेंगी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए भी एक एलान हो सकता है. माना जा रहा है कि किसानों को जो 6 हजार रुपये सालाना आर्थिक मदद दी जाती है, उसे बढ़ाकर 10 या 12 हजार रुपये सालाना किया जा सकता है. ऐसा होने पर किसानों को अधिक लाभ मिल सकेगा. लेकिन यह 1 फरवरी को ही साफ तौर पर पता लगेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह लगातार आठवां बजट होगा.§֍:कब जारी होगी अगली किस्त?§ֆ:कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दी गई जानाकारी के अनुसार 24 फरवरी 2025 को 19वीं किस्त जारी की जाएगी. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम बिहार के भागलपुर जाने का है. यहां से वे 19वीं किस्त जारी करेंगे और साथ ही किसानों से संवाद करने का भी प्लान है.§भारत सरकार का बजट अब जारी होने में कुछ ही दिनों का समय बाकी है. इसी के चलते सरकार क ओर से चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. इस योजना में देश के कई किसान जुड़े हुए हैं, जिन्हें सालाना का 6 हजार रुपये लाभ मिल रहा है, जिसे 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है. सरकार डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे हस्तांतरित करती है.

